भारत दौरे पर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, ट्रेड डील पर होगी बड़ी चर्चा

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते (ट्रेड डील) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा कर सकते हैं।

रुबियो के अनुसार, ट्रंप के संभावित भारत दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस दौरान दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रही बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील को जल्द अंतिम रूप देने पर भी चर्चा होगी।

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए यह समझौता अहम माना जा रहा है। दोनों देश निवेश, बाजार पहुंच और आर्थिक सहयोग बढ़ाने की दिशा में लगातार बातचीत कर रहे हैं।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu