लव जिहाद और लैंड जिहाद पर सख्त कार्रवाई होगी: दिलीप घोष

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों को लेकर सवाल उठते रहे हैं और अब सरकार ऐसे मामलों पर सख्त कदम उठाएगी।

दिलीप घोष ने कहा, “लव जिहाद और लैंड जिहाद के लिए बंगाल खुला मैदान था। इस तरह के सामाजिक अपराधों को सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।” उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों के खिलाफ कड़ा कानून बनाया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि समाज में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में सतर्क रहने और आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu