चुटिया थाना की बड़ी कार्रवाई: गृहभेदन कांड का सफल उद्भेदन, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

रांची। चुटिया थाना क्षेत्र के अमरावती कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का चुटिया थाना पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए मुख्य अभियुक्त समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

चुटिया थाना क्षेत्र में 8-9 मई 2026 की रात प्रदीप कुमार के बंद घर का ताला तोड़कर सोना-चांदी के जेवरात, नकद एवं अन्य सामान की चोरी की गई थी। इस संबंध में चुटिया थाना कांड संख्या-57/26, दिनांक 11.05.2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

🔴 चुटिया थाना पुलिस की कार्रवाई

 

मामले के अनुसंधान के दौरान चुटिया थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए AI तकनीक की सहायता ली गई और संदिग्ध अपराधियों से मिलान एवं पूछताछ की गई।

 

पुलिस जांच में दो आरोपियों की पहचान हुई, जिसके बाद चुटिया थाना पुलिस की टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिय

👤 गिरफ्तार आरोप

1. निखिल नायक, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी रूगड़ीगाढ़ा, पिस्का मोड़, मधुकम, थाना सुखदेवनगर, रांची।

2. सुशांत लोहरा, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी मुंडाटोली हेसल बस्ती, गोंदलपोखर, थाना अनगड़ा, रांची।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

💰 चुटिया थाना पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया?

 

– सोने के जेवरात: लगभग 142.210 ग्राम

– अनुमानित कीमत: करीब 22 लाख रुपये

– चांदी के जेवरात: लगभग 493.300 ग्राम

– अनुमानित कीमत: करीब 1 लाख रुपये

– सफेद रंग की टॉर्च – 01 पीस

– घटना के दौरान पहने गए कपड़े भी बरामद

⚠️ मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास

चुटिया थाना पुलिस के अनुसार मुख्य अभियुक्त निखिल नायक के विरुद्ध पूर्व में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें चुटिया थाना, सुखदेवनगर थाना, रातू थाना एवं नगड़ी थाना के मामले शामिल हैं।

चुटिया थाना पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी के मामले का खुलासा होने के साथ-साथ चोरी किए गए कीमती जेवरात की भी बरामदगी हुई है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।

👮 चुटिया थाना की छापामारी टीम

छापामारी दल में चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर, पुलिस पदाधिकारी जितेन्द्र मिश्रा, भैरो कुमार, निरंजन कुमार महतो, मुकेश कुमार कुशवाहा, आ०-2401 ब्रजेश कुमार तिवारी सहित चुटिया थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama