सेंट मार्क्स स्कूल में करम पूर्व संध्या संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन

,
लोहरदगा सेन्हा,सेंट मार्क्स स्कूल में करम पर्व की पूर्व संध्या पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो महिला नेत्री और जिला परिषद सदस्य श्रीमती राधा तिर्की ने शिरकत की। श्रीमती राधा तिर्की ने अपने संबोधन में कहा, “करम एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक पर्व है, जिसे हर्ष और उल्लास के साथ मनाना चाहिए। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना सिखाता है। सभी को इस पर्व के अवसर पर ढेरों शुभकामनाएं।” कार्यक्रम के दौरान, स्कूल के सभी छात्र, अभिभावक और शिक्षक पारंपरिक पोशाक में सजे-धजे नजर आए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पारंपरिक नृत्य और संगीत की मनमोहक छटा बिखेरी गई। श्रीमती तिर्की ने भी सभी के साथ मिलकर नृत्य किया और सबका मनोबल बढ़ाया। इस उत्सव के माध्यम से विद्यालय ने न केवल सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का संदेश दिया, बल्कि सभी उपस्थित लोगों को एकजुटता और आनंद का अनुभव भी कराया।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama

और पढ़ें