झारखंड पुलिस मुख्यालय के सामने सिपाही से चेन छीनकर अपराधी फरार

रांची, 21सितंबर2024– झारखंड पुलिस मुख्यालय के सामने एक सिपाही से सोने की चेन छीनकर अपराधी फरार हो गया। यह घटना पुलिस मुख्यालय में स्थित डीजीपी कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त आरक्षी विजय प्रकाश तिवारी के साथ शुक्रवार देर शाम घटित हुई।

पीड़ित सिपाही के अनुसार, बाइक पर सवार एक अपराधी ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और घटनास्थल से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद, आरक्षी विजय प्रकाश तिवारी, जो जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र के निवासी हैं, ने धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

 

झारखंड पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत है।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama

और पढ़ें