झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन को सौंपा मांग पत्र

रांची, 25 सितंबर 2024 (बुधवार)आज गांडेय विधानसभा विधायक सह मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन जी को “झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ” के प्रदेश अध्यक्ष श्री ऋषिकांत तिवारी, आशीष रंजन, और रेणु देवी के नेतृत्व में गुलदस्ता सहित मांग पत्र सौंपा गया। इस मांग पत्र में आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।  

लो

माननीय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने संघ द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र को पढ़कर सभी मुद्दों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

बालूमाथ इकाई द्वारा भी मांग पत्र सौंपा गया

इसके साथ ही “झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ” की बालूमाथ, लातेहार इकाई के अध्यक्ष उमेश साहू प्रसाद महतो, एमडी अख्तर और उनकी टीम ने भी विधायक महोदय को आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों की समस्याओं से अवगत कराया। संघ के बैनर तले प्रस्तुत इस मांग पत्र में अध्यापकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की गई।

विधायक महोदय ने संघ की ओर से प्रस्तुत सभी मांगों पर ध्यान देते हुए समस्याओं के समाधान हेतु उचित कदम उठाने का भरोसा जताया।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama