लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव बने हजारी प्रसाद मोदी

रांची, अरगोड़ा महावीर नगर:लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील साहू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ नेता हजारी प्रसाद मोदी को सर्वसम्मति से प्रदेश सचिव सह हटिया विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। 

इस अवसर पर श्री सुनील साहू ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को आगामी 30 सितंबर 2024 को रांची राज भवन के समक्ष आयोजित होने वाले एक दिवसीय महाधरना को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस महाधरना का उद्देश्य ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारों का पैसा वापस दिलाना और नन बैंकिंग कंपनियों के निर्दोष अभिकर्ताओं के समर्थन में एकजुटता दिखाना है। उन्होंने पदाधिकारियों को हर गांव में जागरूकता अभियान चलाकर इस धरने में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

 

प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू ने हजारी प्रसाद मोदी के पार्टी में शामिल होने को रांची जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और संगठन का विस्तार होगा।

 

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, प्रधान महासचिव मोहम्मद अजहर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची जिला प्रभारी हरिनाथ साहू, प्रदेश सचिव कुंज बिहारी साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामविलास साव और रांची जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता उपस्थित थे। सभी ने हजारी प्रसाद मोदी को प्रदेश सचिव सह हटिया विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama

और पढ़ें