मांडर विधायक ने चान्हो प्रखंड के ग्राम ओपा में पूजा पंडाल का उद्घाटन किया, कई सार्वजनिक पूजन कार्यक्रमों में हुईं शामिल

रांची, 10 अक्टूबर: मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने माँ दुर्गा से प्रार्थना की है कि मांडर सहित संपूर्ण झारखण्ड का तेजी से विकास हो। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता आम जनता की खुशहाली, समृद्धि और शांति व्यवस्था को बनाए रखना है, और इसके लिए ईश्वरीय शक्ति की सहायता आवश्यक है।

 

श्रीमती तिर्की ने आज चान्हो प्रखंड के ग्राम ओपा में पूजा पंडाल का उद्घाटन किया और इसके साथ ही कई अन्य सार्वजनिक पूजन कार्यक्रमों में भी भाग लिया। बेड़ो प्रखंड के महादानी मैदान में आयोजित सार्वजनिक पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, वे ईटकी प्रखंड के ग्राम गड़गांव के पूजा समारोह में भी उपस्थित हुईं।

 

पूजा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों से मुलाकात करते हुए, श्रीमती तिर्की ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से भी संवाद किया और उन्हें दुर्गा पूजा एवं नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

 

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama

और पढ़ें