झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ रांची के जिला अध्यक्ष सफदर इमाम और उनके पुत्र का निधन, अंतिम संस्कार आज संपन्न

रांची, 14 अक्टूबर: झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के रांची जिला अध्यक्ष सफदर इमाम और उनके पुत्र का रविवार को हुए एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। आज, सोमवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास इटकी स्थित कब्रिस्तान में किया गया, जहां हज़ारों लोग राज्य भर से उपस्थित हुए और शोक व्यक्त किया।


सफदर इमाम की मृत्यु के शोक में राज्य के कई माध्यमिक विद्यालयों में शोक सभा का आयोजन किया गया। शिक्षकों और छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार को इस अपार दुख से उबरने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

 

आज उनके पैतृक आवास पर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत विजय, प्रमंडलीय सचिव कुर्बान अली, जिला सचिव मुकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष भावेश महतो, आनंद मिंज, कोषाध्यक्ष मोहन लाल महतो, संयुक्त सचिव प्रेम साहू, ज्योति कुमारी, अनीता कुमारी, सदस्य विवेक कुमार, अरविंद एक्का सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों और शिक्षकों ने उपस्थित होकर उनके परिवार को सांत्वना दी।

संघ के सभी सदस्यों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि सफदर इमाम की शिक्षा और समाज सेवा की विरासत को बनाए रखा जाएगा और उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama