लोहरदगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद जमगाई रोड पण्डरिया में आम बगान के पास दो युवक गिरफ्तार

लोहरदगा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक हरिस बिन जमा को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवकों द्वारा भारी मात्रा में अवैध हथियार ग्राम जमगाई रोड पर ले जाए जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया और भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमगाई रोड पण्डरिया में आम बगान के पास छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।

Oplus_131072

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान इस प्रकार की गई है:

1. कुन्दन गोप उर्फ लंगड़ा (उम्र 27 वर्ष), पिता- स्वर्गीय धीरेन गोप, स्थायी पता- ग्राम मोरो, थाना- इटकी, जिला- राँची; वर्तमान पता- हाजी चौक दलावीली, थाना-रातू, जिला- राँची।

2. चिरंजीव कृष्णा (उम्र लगभग 19 वर्ष), पिता- राम कृष्ण मंडल।

 

इन दोनों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, चार पिस्टल, 7.65 mm के 80 जिंदा कारतूस और 08 mm के 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इनके अलावा, दो अन्य नामजद अभियुक्तों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

इस छापेमारी दल में पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों का विशेष सहयोग रहा। इसमें शामिल थे- चंद्रशेखर आजाद, हर्षवर्धन कुमार सिंह (थाना प्रभारी, किसको), अरविंद सिंह (थाना प्रभारी, भंडरा), पप्पू कुमार, संतोष कुमार राय, राजू महतो, विपिन हजजाम, बुधराम सिंह मुंडा, चालक आरक्षी 716 निर्मल मार्शल मिंज, नीरज कुमार मिश्रा (तकनीकी शाखा), आशुतोष कुमार सिंह, सुधांशु शेखर, विकास कुमार सिंह, और अरविंद कुमार सिंह।

इस संयुक्त कार्रवाई से लोहरदगा पुलिस ने अपराधियों पर बड़ा प्रहार किया है और जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

 

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama