JMM का झारखंड में मजबूत सरकार बनेंगे’: मनोज पांडे

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता मनोज पांडे ने एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए विश्वास जताया है कि उनकी पार्टी झारखंड में एक मजबूत सरकार बनाएगी।

मनोज पांडे ने कहा, “BJP ने पिछली बार ’65 पार’ का नारा दिया था, लेकिन असल नतीजे सबने देखे। इसी तरह लोकसभा चुनाव में उन्होंने ‘400 पार’ का नारा दिया, पर नतीजे उनके दावों से अलग रहे। इस बार कई सर्वे बता रहे हैं कि झारखंड में हमें 50 से अधिक सीटें मिलेंगी। हम एग्जिट पोल पर भरोसा करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “झारखंड के लोगों ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। हमारी सरकार ने विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी है, और जनता ने इसका समर्थन किया है। अब हम झारखंड में एक स्थिर और मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं।”

JMM नेताओं का यह बयान एग्जिट पोल के नतीजों के बाद आया है, जिसमें उनकी पार्टी को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। हेमंत सोरेन की अगुवाई में पार्टी ने राज्य में बड़े पैमाने पर चुनाव प्रचार किया था।

 

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama