रांची पुलिस 15 जुलाई को आयोजित करेगी जन शिकायत समाधान कार्यक्रम

एसएसपी राकेश रंजन समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विभिन्न थानों में सुनेंगे आम लोगों की समस्याएं

 

रांची, 14 जुलाई। आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा शिकायतों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से रांची जिला पुलिस की ओर से 15 जुलाई (बुधवार) को जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन सहित जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी निर्धारित समय पर विभिन्न थानों में उपस्थित रहकर आम लोगों की शिकायतें सुनेंगे और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

 

पुलिस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान नागरिक सीधे अपने क्षेत्र के थाना या ओपी में पहुंचकर कानून-व्यवस्था, भूमि विवाद, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात, पुलिस कार्यप्रणाली या अन्य पुलिस संबंधी शिकायतों एवं सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित थाना प्रभारी भी निर्धारित समय पर उपस्थित रहेंगे।

 

कार्यक्रम के तहत डोरंडा, सुखदेवनगर, जगन्नाथपुर, कांके, लोअर बाजार, लालपुर, सदर, खेलगांव, रातू, नगड़ी, बेड़ो, सिल्ली, मुरी ओपी, बुंडू, तमाड़ और ईटकी समेत कई थानों में एसएसपी एवं अन्य पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस उपाधीक्षक आम जनता से सीधे संवाद करेंगे।

 

इसके अलावा कोतवाली, अरगोड़ा, चुटिया, धुर्वा, नामकुम, बरियातू, हिन्दपीढ़ी, गोन्दा, डेलीमार्केट, एयरपोर्ट, पंडरा, तुपुदाना, पिठोरिया, ओरमांझी, मांडर, चान्हो, लापुंग, नरकोपी, सोनाहातू, राहे, सिकिदिरी, अनगड़ा, खलारी सहित अन्य थाना एवं ओपी में संबंधित थाना प्रभारी निर्धारित समय के अनुसार उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे।

 

रांची पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि उन्हें पुलिस से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत, समस्या या सुझाव देना हो तो वे अपने नजदीकी थाना या ओपी में निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी बात रखें। पुलिस का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना, शिकायतों का शीघ्र समाधान करना तथा पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जनोन्मुख बनाना है।

Loading Viewer...

15 जुलाई को रांची पुलिस जन शिकायत समाधान कार्यक्रम : कौन अधिकारी कब और कहां रहेंगे

 

थाना/ओपी समय उपस्थित अधिकारी

 

डोरंडा थाना 01:00 PM – 04:00 PM एसएसपी राकेश रंजन, डीएसपी हटिया नीरज कुमार (12:00–02:00 PM)

सुखदेवनगर थाना 01:00 PM – 04:00 PM एसपी सिटी पारस राणा

जगन्नाथपुर थाना 01:00 PM – 04:00 PM एसपी ट्रैफिक राकेश सिंह

कांके थाना 12:00 PM – 03:00 PM एसपी ग्रामीण गौरव गोस्वामी

लोअर बाजार थाना 10:00 AM – 01:00 PM डीएसपी नगर के. वी. रमण (11:00–01:00 PM)

लालपुर थाना 01:00 PM – 04:00 PM डीएसपी नगर के. वी. रमण (01:00–03:00 PM)

सदर थाना 11:00 AM – 02:00 PM डीएसपी सदर संजीव कुमार बेसरा (12:00–02:00 PM)

खेलगांव थाना 01:00 PM – 04:00 PM डीएसपी सदर संजीव कुमार बेसरा (02:00–04:00 PM)

रातू थाना 11:00 AM – 02:00 PM डीएसपी बेड़ो दीपक कुमार

नगड़ी थाना 02:00 PM – 05:00 PM डीएसपी बेड़ो दीपक कुमार (02:00–04:00 PM)

बेड़ो थाना 10:00 AM – 01:00 PM डीएसपी सिल्ली मनीष चन्द्र लाल (10:00–01:00 PM)

सिल्ली थाना 11:00 AM – 02:00 PM डीएसपी सिल्ली मनीष चन्द्र लाल (11:00–01:00 PM)

मुरी ओपी 12:00 PM – 03:00 PM डीएसपी सिल्ली मनीष चन्द्र लाल (01:00–03:00 PM)

बुंडू थाना 11:00 AM – 02:00 PM डीएसपी बुंडू ओमप्रकाश (11:00–01:00 PM)

तमाड़ थाना 02:00 PM – 05:00 PM डीएसपी बुंडू ओमप्रकाश (02:00–04:00 PM)

ईटकी थाना 12:00 PM – 03:00 PM डीएसपी बेड़ो दीपक कुमार (01:00–03:00 PM)

 

 

जहां संबंधित थाना प्रभारी शिकायत सुनेंगे

 

थाना/ओपी समय

 

डेलीमार्केट 11:00 AM – 02:00 PM

पंडरा ओपी 02:00 PM – 05:00 PM

बीआईटी मेसरा ओपी 02:00 PM – 05:00 PM

तुपुदाना ओपी 01:00 PM – 04:00 PM

पुंदाग ओपी 01:00 PM – 04:00 PM

एयरपोर्ट थाना 02:00 PM – 05:00 PM

पिठोरिया थाना 01:00 PM – 04:00 PM

खरसीदाग ओपी 11:00 AM – 02:00 PM

विधानसभा थाना 11:00 AM – 02:00 PM

ओरमांझी थाना 11:00 AM – 02:00 PM

लापुंग थाना 12:00 PM – 03:00 PM

नरकोपी थाना 02:00 PM – 05:00 PM

मांडर थाना 11:00 AM – 02:00 PM

चान्हो थाना 01:00 PM – 04:00 PM

ठाकुरगांव थाना 12:00 PM – 03:00 PM

मैक्लुस्कीगंज थाना 12:00 PM – 03:00 PM

सोनाहातू थाना 12:00 PM – 03:00 PM

दशम फॉल थाना 12:00 PM – 03:00 PM

राहे थाना 11:00 AM – 02:00 PM

कोतवाली थाना 01:00 PM – 04:00 PM

अरगोड़ा थाना 01:00 PM – 04:00 PM

बुढ़मू थाना 11:00 AM – 02:00 PM

हिन्दपीढ़ी थाना 11:00 AM – 02:00 PM

चुटिया थाना 01:00 PM – 04:00 PM

गोन्दा थाना 01:00 PM – 04:00 PM

बरियातू थाना 12:00 PM – 03:00 PM

धुर्वा थाना 01:00 PM – 04:00 PM

नामकुम थाना 11:00 AM – 02:00 PM

टाटीसिल्वे थाना 11:00 AM – 02:00 PM

सिकिदिरी थाना 11:00 AM – 02:00 PM

अनगड़ा थाना 11:00 AM – 02:00 PM

खलारी थाना 11:00 AM – 02:00 PM

 

 

नोट: इन थानों और ओपी में संबंधित थाना प्रभारी/ओपी प्रभारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर आम जनता की शिकायतें सुनेंगे और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama

और पढ़ें