महिला बाल विकास समिति की बैठक में माननीय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, महिलाओं और बच्चों के उत्थान पर चर्चा

विधानसभा स्थित कक्ष में आज महिला बाल विकास समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति की अध्यक्ष कल्याण मंत्री कल्पना मुर्मू सोरेन ने माननीय विधायकगणों के साथ विस्तार से चर्चा की।

इस बैठक में महिला और बाल विकास से जुड़े मुद्दों और उनकी बेहतरी के लिए नई योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा, “अबुआ सरकार के लिए महिलाओं का उत्थान और समग्र विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम हर कदम पर महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

समिति ने इस अवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई योजनाओं और बच्चों के पोषण व शिक्षा में सुधार लाने पर जोर दिया। बैठक में महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण के लिए चल रही परियोजनाओं की प्रगति का भी मूल्यांकन किया गया।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama

और पढ़ें