पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा नामकुम थाना का वार्षिक निरीक्षण संपन्न

रांची, 02 फरवरी 2025: आज पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के द्वारा नामकुम थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को विभिन्न दिशा-निर्देश दिए गए।

 

निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर निर्देशित किया गया:

1. लंबित कांडों की समीक्षा कर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश।

2. लंबित वारंट एवं कुर्की का शीघ्र निष्पादन करने तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का आदेश।

3. भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निपटारा कर कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश।

4. निरीक्षण से संबंधित पंजियों का अवलोकन कर पाई गई कमियों का शीघ्र निराकरण करने का निर्देश।

5. आम नागरिकों द्वारा प्राप्त शिकायत पत्रों का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश।

6. असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए विधि-सम्मत कार्रवाई करने के निर्देश।

 

 

इस निरीक्षण के माध्यम से थाना के कार्यों की समीक्षा की गई तथा पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने हेतु आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर जोर दिया गया।

 

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama