झारखंड जैव विविधता पार्षद के सौजन्य से पी एम आजाद उच्च विद्यालय के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण

रांची 04 फरवरी 2025 – झारखंड जैव विविधता पार्षद, रांची के सौजन्य से पी.एम. श्री आजाद उच्च विद्यालय, कर्बला चौक, रांची के कक्षा 8वीं से 10वीं तक के छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण के तहत बिरसा मुंडा जैविक उद्यान, ओरमांझी ले जाया गया।

इस शैक्षणिक दौरे के दौरान छात्रों को विभिन्न प्रकार के जानवरों और पेड़-पौधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक कुर्बान अली, सीतामणी टोप्पो, श्वेता साहू, तलत निगार, अहफराज अहसन सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र की महत्ता के बारे में बताया।

 

विद्यालय प्रशासन और छात्रों ने इस शैक्षणिक भ्रमण के आयोजन के लिए झारखंड जैव विविधता पार्षद का आभार प्रकट किया। इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों की वैज्ञानिक सोच को विकसित करने में सहायक सिद्ध होती हैं।

 

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama