चालम बरटोली कांड का सफल उद्भेदन – तीन अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वस्तुएं बरामद

दिनांक 04 अप्रैल 2025 को ग्राम चालम बरटोली में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में खूँटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित अनुसंधान प्रारंभ किया गया। गहन जांच-पड़ताल एवं तकनीकी सहायता, साथ ही सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के पश्चात उक्त शव की पहचान किस्टो दास गुण्डु, पिता- मार्शल मुण्डू, निवासी ग्राम सोग बाजार, थाना मुरहू, जिला खूँटी के रूप में की गई।

प्राथमिक अनुसंधान में घटना में प्रयुक्त वाहन एवं संलिप्त अभियुक्तों की पहचान की गई। तत्पश्चात अड़की थाना एवं खूँटी थाना की संयुक्त छापामारी में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि मामूली विवाद एवं नशे की स्थिति में गाली-गलौज के बाद हत्या कर दी गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम निम्नलिखित हैं:

1. अब्राहम समद, उम्र लगभग 24 वर्ष, पिता – जुनास समद, ग्राम – कसमार, थाना – अड़की, वर्तमान पता – ग्राम कामंता, थाना/जिला – खूँटी।

2. मंगरा मुण्डा, उम्र लगभग 22 वर्ष, पिता – सुदन मुण्डा, ग्राम – डेलीसरजोग, थाना – अड़की, वर्तमान पता – मोहनटोली, साकेत कॉलोनी, खूँटी।

3. रौशन सांगा, उम्र लगभग 20 वर्ष, पिता – स्व. अजय सांगा, ग्राम – तिरला, थाना/जिला – खूँटी।

घटनास्थल से बरामद सामग्री:

1. कांड में प्रयुक्त ग्लैमर मोटरसाइकिल

2. घटना में प्रयुक्त पत्थर

3. घटना के दिन आरोपियों द्वारा पहना गया कपड़ा

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारीगण:

अनु.पु.पदा. वरुण रजक

पु.नि. मोहन कुमार, थाना प्रभारी, खूँटी थाना

पु.अ.नि. प्रवीण कुमार तिवारी, थाना प्रभारी, अड़की थाना

पु.अ.नि. मणी दीप, खूँटी थाना

पु.अ.नि. रौशन खाखा, अड़की थाना

सशस्त्र बल

पुलिस प्रशासन द्वारा समय पर की गई त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप हत्या कांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

 

 

 

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama

और पढ़ें