खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राजेश कच्छप ने आज मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्यों का शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी।
इस अवसर पर राँची–पुरुलिया रोड से लुपुंग तक, पुरुलिया रोड से खेरवाकोचा तक, जितुबेड़ा से राय छेय (रेचत) तक, हुंडरू रोड से सिरका तक, हुंडरू रोड से जाराटोली तक सहित सहेदा सिकिदिरी से मैलघोंसा तक, सहेदा सिकिदिरी से हरातु तक पथों के सुदृढ़ीकरण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया।
साथ ही, प्रसिद्ध हुंडरू जलप्रपात क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की योजना का भी शुभारंभ किया गया, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विधायक श्री राजेश कच्छप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,
> “इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी। सुदृढ़ सड़कें न केवल लोगों की आवाजाही को आसान बनाएंगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक गतिविधियों को भी सुगम बनाएंगी। वहीं हुंडरू जलप्रपात का सौंदर्यीकरण पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र को एक नई पहचान देगा।”
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुण्डा, प्रमुख दीपा उरांव, प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, विधानसभा सह प्रभारी राजेन्द्रर मुण्डा, उपप्रमुख जयपाल हजाम, मंडल अध्यक्ष रेजाक अंसारी, महिला अध्यक्ष सरिता देवी सहित समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
इस मौके पर शिवदास गोस्वामी, अजय करमाली, सकीर अंसारी, जोन तिग्गा, फारूक खान, विशाल स्वांसी, छोटेलाल महतो, सचिन नायक, किशोर करमाली, राजेन्द्र बेदिया, सफीक अंसारी, संजय नायक, अजय उरांव, विश्राम महतो, समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी कुलेश्वर मुण्डा ने किया। सभी लोगों ने विधायक के इस विकासात्मक प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया ।




