“आज 11 जुलाई 2025 को रांची पुलिस मुख्यालय में पिपिंग सेरेमनी के दौरान छह पुलिस अधिकारियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों और सेवा के लिए उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति दी गई।
“पुलिस महानिरीक्षक दक्षिणी क्षेत्र की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में, रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण — सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने एक-एक कर प्रोन्नत अधिकारियों को कंधे पर बैज लगाकर सम्मानित किया।”

????️ अब जानते हैं उन 6 जांबाज़ अफसरों के नाम, जिन्हें मिला ये खास सम्मान:
1. श्री दयानंद कुमार – लोअर बाजार थाना
2. श्री आलोक कुमार सिंह – अरगोड़ा थाना
3. श्री महेश्वर प्रसाद रंजन – सदर अंचल
4. श्री मनोज कुमार – बरियातू थाना
5. श्री तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा – पुलिस मुख्यालय
6. श्री विजय कुमार सिंह – पुलिस मुख्यालय
[BROLL: उनकी सेवा यात्रा की झलकियाँ, थानों का फुटेज, जनता के साथ काम करते हुए ।
“इस मौके पर अधिकारियों के कार्यकाल के दौरान किए गए साहसिक और सराहनीय कार्यों की भी चर्चा की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि ये सभी अधिकारी आने वाले समय में भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और कर्मठता से करेंगे।”




