झामुमो का पलटवार: “राजनीतिक लाभ के लिए भ्रामक बातें फैलाने में लगी है भाजपा” – विनोद पांडेय

रांची, 9 दिसंबर (हि.स.)।

​उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर मंगलवार को जिले के सभी अंचलों में आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया गया। राजस्व और अन्य लंबित मामलों को मौके पर ही निपटाया गया, जिससे बड़ी संख्या में आए लोगों को तत्काल राहत मिली।

अंचलवार मामलों का निष्पादन

​जनता दरबार के दौरान विभिन्न अंचलों में निपटाए गए आवेदनों की संख्या इस प्रकार है:

  • खलारी: 34 मामले
  • सिल्ली: 49 मामले
  • चान्हो: 106 मामले
  • बेड़ो: 143 मामले
  • नगड़ी: 54 मामले
  • रातू: 106 मामले
  • मांंडर: 28 मामले
  • अन्य अंचल: सैकड़ों आवेदनों पर कार्रवाई की गई।

​जनता दरबार में अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक और राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में कई पुराने और लंबित राजस्व मामलों को भी निपटाया गया।

प्रमुख निष्पादन कार्य

​जनता दरबार में कुछ प्रमुख मामलों का निष्पादन निम्नलिखित है:

लाभार्थी/मामला

निष्पादित कार्य

सोनाहातू

सरला देवी

पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र सौंपा गया।

सिल्ली

गुड़ी देवी (छोटा मुरी) और सुकरामनी देवी

पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र सौंपा गया।

मांंडर

एके महतो (ततकुंडो)

केसीसी लोन के लिए भूमि सत्यापन प्रमाण पत्र दिया गया।

मांंडर

बुढ़ाखुखरा और कंजिया

पंजी-2 में आवश्यक संशोधन किए गए।

ओरमांझी

नारायण महतो

पंजी-2 में सुधार की कार्रवाई पूरी की गई।

हेहल

प्रेम कुमार

ऑनलाइन रसीद निर्गत की गई।

ईटकी

कुल 84 आवेदन

आवासीय, जाति, आय, केसीसी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित कई आवेदनों का निष्पादन।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama