काँकरोच जनता पार्टी को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति

दिल्ली पुलिस ने ‘काँकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की अनुमति प्रदान कर दी है। पार्टी के समर्थकों ने इसे अपने आंदोलन की पहली बड़ी सफलता बताया है।

CJP का कहना है कि दिल्ली पुलिस से मिली यह अनुमति उनके अभियान और जनआंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पार्टी नेताओं के अनुसार, अब वे अपने मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से जनता और सरकार के सामने रख सकेंगे।

दिल्ली पहुंचे CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वे सीधे जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं। पार्टी का दावा है कि यह प्रदर्शन उनके संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu