Z+ सुरक्षा हटने के बाद लालू-राबड़ी ने लौटाई सरकारी सुरक्षा, बिहार की राजनीति में मचा सियासी घमासान

बिहार की राजनीति में शनिवार को उस समय नया मोड़ आ गया जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई विशेष सुरक्षा वापस लौटा दी। बताया जा रहा है कि दोनों नेता राज्य सरकार के उस फैसले से नाराज थे, जिसमें उनकी Z+ श्रेणी की सुरक्षा हटाने का निर्णय लिया गया था।

जानकारी के अनुसार, Z+ सुरक्षा हटाए जाने के बाद बिहार पुलिस की ओर से विशेष सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी। हालांकि राबड़ी देवी ने अपने आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया और सरकारी सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया।

राजद नेताओं का कहना है कि सुरक्षा में कटौती राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है, जबकि सरकार का पक्ष है कि सुरक्षा व्यवस्था समय-समय पर समीक्षा के आधार पर तय की जाती है। इस घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में सुरक्षा और वीआईपी प्रोटोकॉल को लेकर बहस तेज हो गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावी माहौल में यह मुद्दा सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नया विवाद खड़ा कर सकता है। फिलहाल इस मामले पर सरकार और राजद के बीच बयानबाजी जारी है।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu