देश में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही मौसम विभाग ने 19 राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले 48 से 72 घंटों के दौरान मानसून महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, अरब सागर क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत के अन्य हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ सकता है।
मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और स्थानीय स्तर पर भारी वर्षा भी हो सकती है।
प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।