झारखंड कृषि व्यापार मेला की तैयारियों का जायजा लेने आज मोरहाबादी मैदान पहुंचेंगे कृषि सचिव

झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड के सचिव अबू बकर सिद्दीख आज दोपहर 12 बजे मोरहाबादी मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे।

विभागीय सचिव के साथ विभाग के सभी वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। निरीक्षण के दौरान मेले की व्यवस्थाओं, स्टॉल निर्माण, आगंतुक सुविधाओं तथा सुरक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

गौरतलब है कि झारखंड कृषि व्यापार मेला का आयोजन 16 से 18 जून 2026 तक मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा। मेले में कृषि, पशुपालन, सहकारिता और कृषि आधारित उद्योगों से जुड़ी नवीन तकनीकों, उत्पादों एवं योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। राज्यभर के किसान, उद्यमी और कृषि विशेषज्ञ इसमें भाग लेंगे।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu