हार्ट अटैक की आपात स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक जवानों एवं होमगार्ड को दिया गया CPR-BLS प्रशिक्षण

आज दिनांक 06.06.2026 को प्रातः 07:00 बजे विस्थापित भवन में सभी ट्रैफिक जवानों एवं होमगार्डों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसी भी व्यक्ति को हार्ट अटैक आने की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), परिचारी प्रवर (यातायात) तथा गृह रक्षकों की उपस्थिति में डॉ. राजेश कुमार द्वारा प्रतिभागियों को सीपीआर (CPR – Cardiopulmonary Resuscitation), बीएलएस (BLS – Basic Life Support) एवं आपातकालीन चिकित्सा सहायता से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

                                                         

प्रशिक्षण के दौरान हार्ट अटैक के लक्षणों की पहचान, मरीज को प्राथमिक सहायता प्रदान करने, एम्बुलेंस बुलाने की प्रक्रिया तथा सीपीआर देने की सही तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी आपात परिस्थितियों में समय पर दी गई प्राथमिक सहायता किसी व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

इस प्रशिक्षण से ट्रैफिक जवानों एवं होमगार्डों की आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता में वृद्धि होगी तथा वे जरूरतमंद लोगों को समय पर जीवनरक्षक सहायता प्रदान कर सकेंगे।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu