PM मोदी के लिए विशेष पूजा कराने पर चर्चा में राघव चड्ढा

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार, सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली के राजिंदर नगर स्थित दुर्गा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विशेष पूजा-अर्चना कराई।

पोस्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनने पर रुद्राभिषेक और दुर्गा पूजा का आयोजन कराया।

पोस्ट में यह भी उल्लेख है कि राघव चड्ढा वर्ष 2020 में राजिंदर नगर सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रह चुके हैं। साथ ही यह दावा किया गया है कि हाल ही में भाजपा में शामिल होने के बाद अपने पुराने क्षेत्र में पूजा का आयोजन कर उन्होंने नई पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu