पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्त कर्मचारियों को OPS का लाभ

केंद्र सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत नियुक्त कर्मचारियों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। जिन कर्मचारियों का आवेदन 31 दिसंबर 2003 तक जमा हो चुका था, उन्हें अब पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ मिलने की बात कही जा रही है।

इस फैसले में नियुक्ति की तारीख के बजाय आवेदन जमा करने की तारीख को आधार माना जाएगा। इससे बड़ी संख्या में कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

कर्मचारी संगठनों ने इस फैसले का स्वागत किया है, हालांकि उनकी मांग अभी भी जारी है कि सभी पात्र कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu