राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT ने सौंपी 15 पन्नों की प्रारंभिक रिपोर्ट, कई गड़बड़ियों का जिक्र

अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है। करीब 15 पन्नों की इस रिपोर्ट में चढ़ावा व्यवस्था से जुड़ी कई खामियों और गड़बड़ियों का उल्लेख किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने जांच के दौरान चढ़ावा प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की। इसमें चढ़ावा हुंडी, ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त होने वाले दान और कैश काउंटर पर जारी की जाने वाली रसीदों की व्यवस्था को भी जांच के दायरे में शामिल किया गया है।

एसआईटी ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में व्यवस्था से जुड़े कई बिंदुओं को चिह्नित किया है। टीम ने एक सप्ताह के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट और करीब 15 दिनों में विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने की बात कही है।

जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चढ़ावा व्यवस्था में कहां-कहां अनियमितताएं हुईं और इसके लिए कौन जिम्मेदार हैं। मामले में आगे की कार्रवाई एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu