मुहर्रम की सातवीं पर मेदिनीनगर में निकला भव्य जुलूस, या हसन-या हुसैन के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख पर मेदिनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान पूरा शहर “या हसन-या हुसैन” के नारों से गूंज उठा। विभिन्न मोहल्लों से पहुंचे युवाओं ने लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक हथियारों से करतब दिखाए।

मेदिनीनगर के पहाड़ी मोहल्ला स्थित कर्बला से मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के जनरल खलीफा जीशान खान के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों ने पारंपरिक खेलों और करतबों का प्रदर्शन किया।

जुलूस शाह मोहल्ला, कन्नी राम चौक, सत्तार सेठ चौक, विष्णु मंदिर रोड, चावल पट्टी, महावीर मंदिर रोड, घड़ा पट्टी, जैन मंदिर रोड और पंचमुहान होते हुए थाना परिसर पहुंचा। यहां खेल प्रदर्शन के बाद जुलूस लाल कोठा, गीता भवन, शहीद भगत सिंह चौक, सत्तार सेठ चौक और कन्नी राम चौक होते हुए पुनः कर्बला पहुंचकर संपन्न हुआ।

जुलूस में कुंड मोहल्ला, कांजी हाउस मोहल्ला, झोपड़पट्टी, राहत नगर, हुसैन नगर, पहाड़ी मोहल्ला, मुस्लिम नगर, शाह मोहल्ला, कसाव मोहल्ला, धोबी मोहल्ला और शास्त्री नगर के लोग अपने-अपने निशान के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन सुबह करीब 10 बजे हुआ।

इसके अलावा शाने हुसैन कमेटी की ओर से नावाटोली और बेलवाटिका में, मिल्लत-ए-आजाद कमेटी की ओर से सुदना में तथा नवजवान हुसैनिया कमेटी की ओर से बैरिया में भी सातवीं का जुलूस निकाला गया।

शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कई अन्य कमेटियों ने भी निशान और बाजे-गाजे के साथ जुलूस निकालकर मुहर्रम की सातवीं को अकीदत के साथ मनाया।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu

और पढ़ें