सोनारी थाना क्षेत्र के मदबुद मोहल्ला में 66 वर्षीय बाबू लाल ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह वे रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर गए थे और करीब आठ बजे घर लौटने के बाद अपने कमरे में फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों ने देखा तो वे फंदे से लटके मिले।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, बाबू लाल लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण मानसिक तनाव में थे। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं।”