पुणे हत्याकांड में नया ट्विस्ट, एक-दूसरे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप

पुणे के केतन अग्रवाल हत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामले में आरोपी मंगेतर सिया गोयल और प्रेमी चेतन चौधरी एक-दूसरे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं।

चेतन चौधरी का दावा है कि वह सिया के साथ जीवन बिताना चाहता था, लेकिन हत्या की योजना सिया ने बनाई थी। वहीं, सिया का आरोप है कि चेतन ने उस पर दबाव बनाया और पूरी साजिश रची।

पुलिस जांच में सामने आया है कि सिया और चेतन के बीच 2000 से अधिक बार फोन पर बातचीत हुई थी। जांच एजेंसियां दोनों के बीच संबंधों और हत्या की योजना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि हत्या के लिए लोणावला स्थित लोहागढ़ किला इलाके को सुनसान जगह के तौर पर चुना गया था। पुलिस अब कॉल रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu