“BJP की नई टीम, इन नामों पर लगी मुहर”

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम की घोषणा की है। नई टीम में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, 18 मंत्री और 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष शामिल किए गए हैं।

बताया गया है कि टीम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी नेताओं को प्राथमिकता दी गई है। भाजपा ने विपक्षी PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को ध्यान में रखते हुए OBC और दलित वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया है।

6 क्षेत्रीय अध्यक्षों में 4 OBC और 2 सवर्ण वर्ग से हैं।
विनोद राय को गोरखपुर क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सुरेश राणा को यूपी भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu