सीयूईटी-2026 में जेवीएम श्यामली के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रिद्धि सिन्हा ने किया टॉप

जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम) श्यामली के विद्यार्थियों ने सीयूईटी-2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय की शैक्षणिक परंपरा को एक बार फिर गौरवान्वित किया है। विभिन्न विषयों में छात्रों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

विद्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, छात्रा रिद्धि सिन्हा ने 948 अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं आदित्य सिन्हा ने 920 अंक, नंदिनी रॉय ने 877 अंक, प्रखर कुमार ने 813 अंक, सिद्धि सिन्हा ने 810 अंक प्राप्त किए।

इसके अलावा अभिनव कुमार मिश्रा ने 793, अक्षवर्धन सिंह ने 775, झलक लाल ने 772 और विशाखा ने 744 अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य बीएन झा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सीयूईटी-2026 में छात्रों की उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

प्राचार्य ने कहा कि जेवीएम श्यामली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu