झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ, रांची जिला इकाई की बैठक संपन्न

रांची, 29 सितंबर 2024 – झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ, रांची जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आईटीआई सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के शिक्षक संघ के सदस्यों ने लंबे समय से लंबित ग्रेड-7 प्रधानाध्यापक पद के लिए औपबंधिक मास्टर वरीयता सूची के प्रकाशन के लिए रांची जिला शिक्षा अधीक्षक का आभार प्रकट किया।

बैठक में ग्रेड-4 में सीधी नियुक्ति से कार्यरत शिक्षक सदस्यों ने भी जिला शिक्षा अधीक्षक को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

जिला अध्यक्ष ने सांगठनिक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि प्रखंड से लेकर जिला तक सभी कमेटियों का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके साथ ही, राज्य कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णयों के आलोक में सदस्य अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया, ताकि 2012 शिक्षक नियुक्ति नियमावली के तहत नियुक्त सभी शिक्षकों को संगठन से जोड़ा जा सके।

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी ने संगठन की आवश्यकता और संगठनबद्ध रहने के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एक स्वर में कहा कि जिला शिक्षा अधीक्षक के नेतृत्व में रांची जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

 

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ (JPSS) के प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू उपस्थित थे। उनके साथ प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष शंकर लकड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद साहू, प्रदेश प्रवक्ता लाल रंजीत नाथ शाहदेव, कार्यकारी जिला अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष जीउरा उरांव, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद कयामुद्दीन, संयुक्त सचिव सुरजीत कुमार, संगठन सचिव अशोक कुमार साहू समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।

 

सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इस बैठक में भाग लिया और संगठन की मजबूती के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama

और पढ़ें