कुमकुम देवी, केदार साव समेत कई भाजपा नेता लोकहित अधिकार पार्टी में शामिल

झारखंड प्रदेश के लोकहित अधिकार पार्टी कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के कई नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रधान महासचिव मो. अजहर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू, प्रदेश महासचिव संजय स्नेही, और प्रदेश सचिव कुंज बिहारी साव ने नवनियुक्त नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख नामों में बरकट्ठा विधानसभा से भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती कुमकुम देवी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केदार साव, गिरिडीह से भुवनेश्वर महथा, गाण्डेय से कामेश्वर साव, राँची से अरुण कुमार गुप्ता और गौरव विशाल, माण्डु से जागो साव, हजारीबाग से निर्मल साव और श्रीमती किरण देवी समेत कई अन्य नेता शामिल रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने अपने संबोधन में कहा, “लोकहित अधिकार पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है, जो सभी के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है। केंद्र की भाजपा सरकार संविधान को नजरअंदाज कर सामाजिक भेदभाव को बढ़ावा दे रही है, विशेष रूप से एससी-एसटी और ओबीसी के अधिकारों का हनन कर रही है। पार्टी झारखंड में इस तरह की नीतियों को लागू नहीं होने देगी।”

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama