रांची खिजरी से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार पाहन का जेपी मार्केट धुर्वा में भव्य स्वागत

रांची: खिजरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी रामकुमार पाहन का आज जेपी मार्केट, धुर्वा में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और पार्टी समर्थक उपस्थित रहे, जिन्होंने उनका जोरदार स्वागत किया।

Oplus_131072

स्वागत समारोह में वार्ड 38 के निवर्तमान पार्षद दीपक कुमार लोहरा, अभय झा, शैलेश सिंह, मंतोष पाल, कामेश्वर सिंह, कन्हैया माथुर, बिट्टू, प्रभु नारायण सिंह, राजू, अजय कुशवाहा, नीलम मंजू, मालती सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

रामकुमार पाहन ने अपने स्वागत पर आभार व्यक्त करते हुए जनता के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने भाजपा की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama