खिजरी विधानसभा में कांग्रेस का जोर, इंडिया गठबंधन की लहर – राजेश कच्छप

रांची , नामकुम: खिजरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी राजेश कच्छप का कहना है कि इस बार कांग्रेस भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। राजेश कच्छप ने कहा, “गांव-गांव में लोगों का समर्थन बढ़ता जा रहा है। पूरे खिजरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की लहर है, और हमें भारी जनसमर्थन मिल रहा है।”

अनगड़ा प्रखंड के अब्दुल इमाम अंसारी, नामकुम प्रखंड के सिलास टुटी और महादेव मुंडा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले इन कार्यकर्ताओं का स्वागत राजेश कच्छप ने कांग्रेस पट्टा पहनाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये नई ऊर्जा से भरपूर कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में नामकुम के बन्धुवा संजय साहू, चरया साई, रवी नायक, बजरंग महतो, फलिन्द्र बैठा, बलराम स्वांसी, सुर्यकांत मुण्डा, महादेव उरांव, जोगिन्द्र महतो, विनोद महतो, गोपाल महतो, सिताराम महतो, डोमन नायक, विजय घुरनी, सुखराम मुण्डा, मोहन सिंह, मुचीराम सिंह शामिल हैं। अनगड़ा प्रखंड से अजय नायक, जय शंकर चौधरी, झाबुलाल महतो, बिरबल महतो समेत कई नाम जुड़े हैं।

 

मौके पर विजय मुंडा, करण मुंडा, बिरज भोगता, नील लकड़ा, एतवा सांडिल, चमरा भोक्ता, किशोर करमाली सहित अन्य कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama