रांची में पुलिस महकमे में फेरबदल, कांके थानेदार लाइन हाजिर

राजधानी रांची में पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर स्तर पर तीन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कांके थाना प्रभारी सुशील कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर वर्तमान में तमाड़ के सर्किल इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत प्रकाश रजक को कांके थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त, रणविजय शर्मा को तमाड़ का नया सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। यह निर्णय रांची के पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के आदेशानुसार लिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

यह तबादला प्रशासनिक कारणों से किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama

और पढ़ें