डायन-विषाही के संदेह में महिला की हत्या – चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

दिनांक 06 मई 2025 को मुरहू थाना अंतर्गत ग्राम पतराडीह में एक 40 वर्षीय महिला बुधनी हुन्नी पुर्ती की हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा तेज धारदार हथियार से कर दी गई थी। इस संबंध में मुरहू थाना कांड संख्या ***/2025 दिनांक 06.05.2025 को भादवि की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना के गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई हेतु एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं मानवीय सूचना संकलन के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए इस जघन्य घटना में शामिल चारों अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया तथा हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम एवं पता:

1. एतवा उर्फ लौर सिंह उर्फ बट्टु (उम्र-22 वर्ष), ग्राम- कड़ीया मुण्डू, थाना-मुरहू, जिला-खूँटी

2. एरनियुस ओड़ेया उर्फ ततउ (उम्र-25 वर्ष), पिता- अलविस ओड़ेया, ग्राम- बुरूमा, थाना-मुरहू, जिला-खूँटी

3. गनसा हस्सा पुर्ति उर्फ सेगा (उम्र-20 वर्ष), पिता- सिन्नु हस्सा पुर्ति, ग्राम- केवड़ा, थाना-मुरहू, जिला-खूँटी

4. प्रवीण मुण्डू उर्फ टकलु (उम्र-22 वर्ष), पिता- स्व. शांतिमय मुण्डू, ग्राम- लौगा हीड्डी, थाना-अड़की, जिला-खूँटी

बरामद सामग्री:

1. एक तोनो (हथियार)

2. तीन कुल्हाड़ी

3. चार मोबाइल फोन

पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मृतका की हत्या डायन-विषाही होने के संदेह के आधार पर की। यह एक अत्यंत निंदनीय व अमानवीय कृत्य है, जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

छापामारी टीम में शामिल पदाधिकारी एवं बल:

1. पु०अ०नि० विमल, मुरहू थाना

2. पु०अ०नि० कंचन कुमार कुशवाहा, मुरहू थाना

3. सशस्त्र बल, मुरहू थाना

 

 

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama