रांची, दिनांक 19 मई 2025 :लोकहित अधिकार पार्टी, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह माननीय विधायक श्री संजय कुमार सिंह यादव से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर श्री सुनील साहू ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ श्री यादव को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान श्री साहू ने कहा कि, “पिछले 10-11 वर्षों में देश का साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने के लगातार प्रयास किए गए हैं। मुट्ठीभर लोगों की आमदनी में तेजी से वृद्धि हो रही है, जबकि आम नागरिक आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार और महंगाई जैसे अहम मुद्दों पर केंद्र सरकार मौन है।”
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे हालात में सामाजिक न्याय आज देश और प्रदेश की पहली आवश्यकता बन चुकी है, जो हर वर्ग के लोगों को समान अवसर और अधिकार दिलाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख पदाधिकारी निम्नलिखित रहे:
प्रदेश उपाध्यक्ष — श्री संजय स्नेही (चतरा), श्री जोधन नायक (बोकारो), श्री मनोज गुप्ता (जमशेदपुर)
प्रदेश महासचिव — श्री कुंज बिहारी साव (हजारीबाग), श्री अशोक प्रसाद साहू (पलामू), श्री किशोर साव (कोडरमा), श्री अशोक कुमार डोम (चतरा)
प्रदेश सचिव — श्री अशोक कुमार साव (धनबाद), श्री शम्भु प्रजापति (चतरा), श्री महासन मुर्मू (जामताड़ा), श्री राम विलास साव (हजारीबाग)
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य — श्री नंदलाल साव (हजारीबाग), श्री तारीक साव (गिरिडीह), श्री प्रदीप गुप्ता (गढ़वा), श्री कुलदीप साव (कोडरमा)
जिलाध्यक्ष — श्री मुरारी साव (चतरा), मो. फजलुल रहमान (जामताड़ा), श्री दिलमोहन साहू (सिमडेगा), श्री शिव शंकर साहू (गिरिडीह), श्री बलराम प्रसाद साहू (लातेहार), श्री शशिकांत ठाकुर (चाईबासा), श्री भुवनेश्वर साव (कोडरमा), श्री रन्धिर कुमार साहू (हजारीबाग), श्री राम प्रसाद मंडल (देवघर), श्री संतोष साव (बोकारो), श्री हिरालाल साहू (राँची)
कार्यकारी जिलाध्यक्ष — श्री टिंकू साव (गिरिडीह), श्री धनेश्वर मंडल (जामताड़ा), श्री कामेश्वर साव (गिरिडीह)




