अनगड़ा, 25 मई 2025 आज अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत पूर्वी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य मंडल के कार्यक्षेत्र का विस्तार और संगठन को और अधिक सशक्त बनाना रहा।
बैठक में सर्वसम्मति से पूर्वी मंडल महासचिव के पद हेतु चुनाव भी सम्पन्न हुआ, जो मंडल विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, उपाध्यक्ष जोन तिग्गा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र बेदिया, पूर्व युवा अध्यक्ष अजय करमाली, पंचायत समिति सदस्य मकर मुंडा सहित देवकी कुमारी, मनरत्न करमाली, गोवर्धन बेदिया, गणेश भोगता, खीरू उरांव, अफताब अंसारी, सानू उरांव, विजय जी और कुलेश्वर मुंडा उपस्थित रहे।
बैठक में सभी सदस्यों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।




