बॉक्साइट साइडिंग को पुनः चालू करने हेतु राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन

रांची ,दिनांक 05 जून 2025 : भारतीय मजदूर संघ (BMS) से संबद्ध बॉक्साइट श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने आज लोहरदगा साइडिंग को पुनः चालू करने की मांग को लेकर माननीय राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष राम चंद्र गोप ने किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री संजय चक्रवर्ती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से आग्रह किया कि बॉक्साइट साइडिंग को शीघ्र पुनः चालू किया जाए, जिससे स्थानीय श्रमिकों को पुनः रोजगार मिल सके और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति दी जा सके।

ज्ञापन में यह उल्लेख किया गया कि साइडिंग के बंद होने से न केवल श्रमिकों की आजीविका प्रभावित हुई है, बल्कि क्षेत्रीय विकास पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। प्रतिनिधिमंडल में साइडिंग के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे सभी ने अपनी समस्याओं को सीधे राज्यपाल के समक्ष रखा।

संघ ने आशा व्यक्त की है कि सरकार श्रमिकों की समस्याओं पर संज्ञान लेकर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama

और पढ़ें