झारखंड में ठंड बढ़ी, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के करीब

 

हकीकत नामा संवादाता

रांची, 5 नवंबर (हि.स.)। झारखंड में मौसम का रुख बदल रहा है और सुबह-शाम की ठंड अब महसूस होने लगी है। राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में कनकनी बढ़ गई है। खूंटी में न्यूनतम तापमान गिरकर 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का न्यूनतम तापमान माना जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारे में और गिरावट की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद अगले दो-तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। फिर मौसम पुन: ठंड की ओर करवट लेगा और तापमान में दो-तीन डिग्री की कमी संभव है। विभाग के अनुसार सुबह कुहासा छाया रहेगा और दिन चढ़ने के बाद मौसम साफ हो जाएगा।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama

और पढ़ें