मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, मकर संक्रांति तक रहेगा ठंड का असर

रांची, 16 दिसंबर (हि.स.)।

रांची: झारखंड में एक बार फिर से ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार को जानकारी दी कि राज्य में उत्तर-पश्चिमी यानी पछुआ हवाएं उत्तरी दिशा की ओर बहने लगी हैं। इन हवाओं के कारण आने वाले दिनों में राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में वृद्धि होगी।

​🌤️ पिछले 24 घंटों का मौसम

​विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम साफ और शुष्क रहा। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रांची में रिकॉर्ड किया गया।

​🌫️ राजधानी रांची का हाल

​मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। हालांकि, रांची के डैम और तालाब वाले क्षेत्रों में सुबह के समय घना कुहासा (कोहरा) छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ ही कुहासा हटा और आसमान में आंशिक बादल छाए रहे, जिससे दिन भर लोगों को ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग ने बताया है कि ठंड की यह स्थिति मकर संक्रांति तक बने रहने की संभावना है।

उल्लेखनीय है: पिछले दिनों पछुआ हवाओं के कारण राज्य भर में भारी कनकनी दर्ज की गई थी, लेकिन बाद में बादल छाने के चलते न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई थी।

 

​🌡️ प्रमुख शहरों का तापमान (मंगलवार)

शहर

अधिकतम तापमान (°C)

न्यूनतम तापमान (°C)

रांची

23.8

9.6

जमशेदपुर

26.6

13.6

डालटेनगंज

25.2

8.1

बोकारो

25.1

10.1

चाईबासा

27.8

10.1

खूंटी

24.4

7.9

लोहरदगा

22.7

8.5

लातेहार

19.9

8.5

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama

और पढ़ें