झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता का निधन

मंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी, 17 दिसंबर को होगा अंतिम संस्कार

रांची, 16 दिसंबर (हि.स.)।

रांची: झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की पूज्य माताजी का मंगलवार को निधन हो गया है। मंत्री ने स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से यह दुखद जानकारी साझा की।

​मंत्री संजय प्रसाद यादव ने इस दिन को अपने जीवन का सबसे कष्टदायक दिन बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया।

​उन्होंने भावुक होते हुए लिखा कि उनकी पूज्य माताजी उन्हें छोड़कर प्रभु के चरणों में विलीन हो गई हैं। उन्होंने कहा कि भले ही मां का साया सिर से उठ गया हो, लेकिन उनका स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद सदैव परिवार के साथ बना रहेगा।

​मंत्री के परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिवंगत माता का अंतिम संस्कार 17 दिसंबर को सुल्तानगंज घाट पर किया जाएगा।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama