रांची में 666 नवनियुक्त सहायक आचार्यों का पदस्थापन पूरा, रेंडमाइजेशन से हुआ आवंटन

रांची। उपायुक्त–सह–जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार रांची जिले में नवनियुक्त सहायक आचार्यों का पदस्थापन कार्य पूर्ण कर लिया गया। उप विकास आयुक्त रांची एवं जिला शिक्षा स्थापना समिति (सहायक आचार्य) के अध्यक्ष सौरभ भुवनिया की अध्यक्षता में यह प्रक्रिया संपन्न हुई।

विभागीय नियमों के अनुरूप छात्र–शिक्षक अनुपात के आधार पर रेंडमाइजेशन पद्धति से पदस्थापन किया गया। जिले में कुल 268 प्राथमिक (कक्षा 1–5) सहायक आचार्यों का पदस्थापन हुआ। वहीं उच्च प्राथमिक (कक्षा 6–8) स्तर पर सामाजिक विज्ञान के 176, भाषा के 94 तथा गणित–विज्ञान के 128 सहायक आचार्य विभिन्न विद्यालयों में आवंटित किए गए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पदस्थापन की विवरणी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध है।

अधिक जानकारी: www.ranchi.nic.in

 

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama

और पढ़ें