झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले

 

₹600 करोड़ से अधिक की योजनाओं को मंजूरी, बजट सत्र 18 फरवरी से

रांची, 09 जनवरी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार, कर्मचारियों के हित और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए।

🚧 सड़क, पुल और इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट

कैबिनेट ने ₹600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को हरी झंडी दी—

🔹 पलामू (बजरहा गांव) में रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण

👉 लागत: ₹101.38 करोड़

🔹 जैना मोड़–फुसरो (MDR-077) सड़क चौड़ीकरण

👉 लागत: ₹157.89 करोड़

🔹 चौपारण–चतरा सड़क (49.20 किमी) सुधार कार्य

👉 लागत: ₹35.43 करोड़

🔹 बोकारो में नावाडीह–घुटवे हिरक रोड का पुनर्निर्माण

👉 लागत: ₹81.36 करोड़

🔹 गोड्डा में सैदापुर वीयर योजना

👉 पुनरीक्षित प्राक्कलन: ₹38.73 करोड़

🔹 पश्चिम बंगाल सीमा तक बहादुरपुर-कसमार सड़क के लिए वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी

🏫 विश्वविद्यालयों और शिक्षा क्षेत्र में बड़े फैसले

✔ जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय

✔ झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय

➡ शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों का पुनर्गठन स्वीकृत

✔ पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय

➡ संचालन हेतु नए पद सृजित

✔ नेतरहाट आवासीय विद्यालय

➡ नई प्रबंधन एवं संचालन नियमावली, 2026 को मंजूरी

👩‍⚕️👨‍💼 कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को राहत

🔹 दैनिक वेतनभोगी सेवा को जोड़कर पेंशन स्वीकृत

– सहदेव राम समेत 10 कर्मी

– अजीत कुमार देव व जयदेव प्रसाद सिंह

– 6 अन्य सेवानिवृत्त पदचरी

🔹 हजारीबाग बंदोबस्त कार्यालय के 3 कर्मियों की सेवा नियमित

🔹 डॉ. रागिनी सिंह (MGM मेडिकल कॉलेज) की बर्खास्तगी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर निरस्त

👮‍♂️ झारखंड के सभी थानों में CCTV कैमरे

राज्य के 606 पुलिस थानों में 8,854 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे

👉 परियोजना लागत: ₹134 करोड़

🧾 GST कानून और वित्तीय सुधार

✔ झारखंड GST कानून में केंद्र सरकार के अनुरूप संशोधन

✔ झारखंड ट्रेजरी कोड 2016 में संशोधन

✔ 2025-26 द्वितीय अनुपूरक बजट को मंजूरी

🐄 सरायकेला में 50 TLPD डेयरी प्लांट

अब बालीगुमा के बजाय तितिरबिला (सरायकेला-खरसावां) में लगेगा

✔ परियोजना अवधि 2026-27 तक बढ़ाई गई

👩‍⚖️ न्यायिक व प्रशासनिक फैसले

✔ झारखंड विधि आयोग का कार्यकाल 2027 तक बढ़ा

✔ डोमचांच BDO रुक्मकेश मिश्र की बर्खास्तगी बरकरार

🏛️ झारखंड विधानसभा बजट सत्र

➡ 18 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक

➡ षष्ठम विधानसभा का पंचम (बजट) सत्र

🌍 दावोस और लंदन दौरे को मंजूरी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

➡ World Economic Forum 2026 (Switzerland)

➡ London (UK) में निवेश व बैठकें करेगा

🛡️ अन्य महत्वपूर्ण फैसले

✔ राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में संशोधन

✔ कंबल एवं वस्त्र वितरण योजना में गुणवत्ता सुधार

✔ जल संसाधन विभाग में दो-लिफाफा टेंडर सिस्टम

✔ DGP चयन नियमावली 2025 में संशोधन

✔ नारी अदालत योजना को मंजूरी

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama

और पढ़ें