SIR मुद्दे पर चर्च लीडरों की आपात बैठक, एकजुटता और जनजागरूकता पर जोर

रांची, 30 मई 2026: SIR से जुड़े हालिया घटनाक्रम एवं आगामी रणनीति को लेकर शनिवार को पुरुलिया रोड स्थित SDC हॉल में एक महत्वपूर्ण आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में रांची के विभिन्न चर्चों के लीडरों, पास्टरों, कलीसियाई प्रतिनिधियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में SIR से संबंधित वर्तमान परिस्थितियों, उसके सामाजिक प्रभावों तथा आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार और सुझाव रखते हुए समाज के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

चर्चा के दौरान संगठनात्मक एकता को मजबूत करने, जनजागरूकता अभियान चलाने तथा भविष्य में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में शामिल सभी प्रतिनिधियों ने जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने और समाज की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर खिजरी विधायक एवं विधायक दल के सह उपनेता राजेश कच्छप ने सभी चर्च लीडरों, पास्टरों और प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के हितों की रक्षा और सामूहिक एकजुटता ही सबसे बड़ी शक्ति है। साथ ही सभी से भविष्य में भी सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की अपील की।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama

और पढ़ें