खिजरी की जनता के हक की लड़ाई लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई के संकेत

रांची : खिजरी विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर आज माननीय मुख्यमंत्री Hemant Soren से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों में बाधा बन रहे कुछ अधिकारियों की मनमानी और जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी का मामला प्रमुखता से उठाया गया।
बैठक में बढ़ती गर्मी के बीच गहराते पेयजल संकट को दूर करने के लिए नए डीप बोरिंग की मंजूरी, खराब और जर्जर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत तथा आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की मांग रखी गई।
मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान का भरोसा दिया। साथ ही जनता की समस्याओं के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया गया।
इस दौरान कहा गया कि खिजरी विधानसभा की जनता के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर जनता की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama

और पढ़ें