झारखंड प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों का तबादला

रांची(RANCHI): झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का व्यापक तबादला किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उपसमाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) समेत विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सरकार की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। माना जा रहा है कि प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय को लेकर यह फेरबदल किया गया है।
सूत्रों के अनुसार कई जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अनुभवी अधिकारियों की तैनाती की गई है।

Loading Viewer...

Loading Viewer...

Loading Viewer...

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama

और पढ़ें