बिरसा अस्पताल में 31 जुलाई तक निःशुल्क चिकित्सा सेवा जारी, ओपीडी से ऑपरेशन तक मुफ्त सुविधा

खूंटी, 10 जुलाई (हि.स.)। कथित तौर पर एक महिला को गलत ब्लड ग्रुप का रक्त चढ़ाने के बाद रिम्स में हुई मौत के मामले में प्रशासन द्वारा सील किए गए बिरसा मेडिकल साइंस एंड रिसर्च (बिरसा अस्पताल) में मरीजों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं जारी रहेंगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह सुविधा 31 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।

अस्पताल में मरीजों को ओपीडी, सभी प्रकार की जांच, उपचार और ऑपरेशन की सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क दी जा रही हैं।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, 1 जून से 30 जून के बीच कुल 22,344 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई। इसके अलावा 207 मरीजों का अल्ट्रासाउंड और 345 मरीजों का एक्स-रे भी बिना किसी शुल्क के किया गया।

इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक ने कहा कि गलत रक्त चढ़ाने के मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं जारी रखने की अनुमति दी गई है।

 

Mihir Tripathi
Author: Mihir Tripathi